
राजधानीवासी मन ला एयर शो बर झारा-झारा नेवता…। 2 नवंबर को @IAF_MCC की प्रसिद्ध सारंग टीम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों से हवाई करतब दिखाएगी। आज सारंग टीम ने नवा रायपुर के सेंध लेक के ऊपर एयर शो के लिए अभ्यास किया। यूँ कहें कि अपने ही अंदाज़ में रायपुरवासियों को एयर शो का न्योता भी दिया। इस दौरान सारंग टीम ने शहर के ऊपर से भी उड़ान भरी। कई लोगों ने अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों की इस रोमांचक उड़ान का नजारा देखा। #Sarang टीम में कुल पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं, जो आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। हवाई प्रदर्शन के दौरान ये हेलीकॉप्टर समूह में उड़ान भरते हुए आकाश में कई खूबसूरत आकृतियां बनाते हैं। इस पूरे प्रदर्शन में पायलटों के बीच बेहतरीन तालमेल बेहद जरूरी होता है। उन्हें हवा में हेलीकॉप्टरों की गति, दिशा और एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में सारंग टीम का यही रोमांचक और शानदार हवाई प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राजधानीवासी इस नजारे के गवाह बन सकेंगे। #Chhattisgarh #Rajyotsav
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) October 30, 2026





