छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नए वेरिएंट को लेकर दी ​हिदायत, कोरोना की तीसरी लहर पर कही ये बात

Admin2
31 Aug 2021 3:44 PM IST
छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नए वेरिएंट को लेकर दी ​हिदायत, कोरोना की तीसरी लहर पर कही ये बात
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ और डॉक्टरों ने भी नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की ​हिदायत दी है। डॉक्टरों ने विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरुरत बताई है। सरकार को चाहिए कि समय रहते विदेश आने और जाने वालों पर किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाए। वरना इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि 13 अगस्त तक यह वेरिएंट चीन, कांगो, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिल चुका है। वहीं देश में मिल रहे मामलों में आशंका जताई जा है कि बढ़ रहे मामलों के पीछे नए वेरियंट का कारण हो सकता है।


Next Story