छत्तीसगढ़

शरद पूर्णिमा पर आज मंदिरों में हुआ विशेष पूजन, धूम-धाम से होगा मां लक्ष्मी का पूजा

Kunti Dhruw
19 Oct 2021 5:58 PM GMT
शरद पूर्णिमा पर आज मंदिरों में हुआ विशेष पूजन, धूम-धाम से होगा मां लक्ष्मी का पूजा
x
शरद पूर्णिमा आज है।

खरोरा, शरद पूर्णिमा आज है। मंदिरों में विशेष पूजन हुआ । घरों में खीर बनेंगे। पंडालों में मां लक्ष्मी विराजेंगी। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन कार्तिक महीने की शुरुआत होती है। कार्तिक माह में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार आधी रात को आसमान से अमृत की वर्षा होगी। घर-घर खीर का प्रसाद बनेगा और उसे रात्रि में चांदनी में रखा जाएगा। लोगों की नजरें आसमान की ओर है। आधी रात को अमृत वर्षा के बाद कल प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मंदिरों में भी पूजा-अर्चना
खरोरा के करियादामा लक्ष्मीनारायण मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, राजाराम मंदिर समेत कुछ मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। शरद पूर्णिमा को चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन व्रत पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस व्रत को कोजागरी पूर्णिमा व्रत या कौमुदी व्रत भी कहते हैं। ज्योतिषों के अनुसार पूरे साल में केवल इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है।
पंडालों में लक्ष्मी पूजन
इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विधान है। मान्यता है शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन से उनकी कृपा बरसती है। लोग अपने घरों में रंगोली और अल्पना के साथ ही लक्ष्मी पद चिन्ह से सजाते हैं। देर रात्रि विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन होगा। मां को विविध प्रकार के फल और पकवानों का भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही मां लक्ष्मी के स्वागत में रतजगा भी किया जाएगा।
Next Story