छत्तीसगढ़

विशेष टीम ने की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
23 Jan 2025 7:21 PM IST
विशेष टीम ने की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुसौर के अंतर्गत ग्राम लोहाखान में एसपी रायगढ़ द्वारा गठित विशेष टीम ने निरीक्षक नाशीर खान की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने आरोपी निरंजन विश्वाल के घर आंगन में मयुर छाप अवैध महुआ शराब के 75 पाउच बरामद किए। आरोपी निरंजन विश्वाल (26 वर्ष) निवासी ग्राम लोहाखान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस शराब रेड में निरीक्षक नाशीर खान, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय आरक्षक सुरेश सिदार (सायबर सेल), विजय कुशवाहा, कीर्तन यादव और आबकारी प्रधान आरक्षक कंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम की तत्परता और सख्ती ने अवैध शराब के कारोबार को बेनकाब किया। विशेष टीम की यह कार्रवाई सभी थानाक्षेत्रों में जारी है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story