छत्तीसगढ़
बलरामपुर में "मोर दुआर, साय सरकार" अभियान के तहत विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा सम्पन्न
Shantanu Roy
19 April 2025 6:46 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले में "मोर दुआर, साय सरकार" महाअभियान के तहत शुक्रवार को महराजगंज, पचावल और जाबर ग्राम पंचायतों में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने स्वयं आवास प्लस 2.0 योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण कार्य में भागीदारी की और यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सुचारु रूप से पहुँच सके। कृषि मंत्री ने मौके पर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया।
आज "मोर दुआर, साय सरकार" महाअभियान के तहत बलरामपुर के महराजगंज, पचावल और जाबर ग्राम पंचायतों में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा में सम्मिलित हुआ।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) April 19, 2025
आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर यह सुनिश्चित किया गया कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचे।
हमारा उद्देश्य है –… pic.twitter.com/SR73Sdu6AU
कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करना है। नेताम ने यह भी स्पष्ट किया कि "मोर दुआर, साय सरकार" अभियान सरकार की जन-जन तक पहुँच और सेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, “जनसेवा ही हमारी असली पहचान है और हम हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





