छत्तीसगढ़

रायपुर में "The Renaissance Man" डॉक्युमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

Shantanu Roy
20 April 2025 8:51 PM IST
रायपुर में The Renaissance Man डॉक्युमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
x
छग
Raipur. रायपुर। आज राजधानी रायपुर में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाजसेवी विवेक तन्खा के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री "The Renaissance Man (द रेनैस्संस मैन)" की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह डॉक्युमेंट्री श्री विवेक तन्खा के समाज सेवा, न्यायपालिका में उनके उत्कृष्ट योगदान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को संवेदनशील और
प्रेरणादायक
रूप में प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश बैस, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा समेत अनेक गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने डॉक्युमेंट्री की सराहना करते हुए तन्खा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और उनके सामाजिक योगदान को आदर्श बताया। कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों में संवैधानिक चेतना और समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।



Next Story