छत्तीसगढ़
शराब प्रेमियों के लिए आई खास खबर, चुनाव से पहले मंत्री ने कही यह बात
jantaserishta.com
20 Sept 2023 10:06 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: प्रदेश में शराब बंदी नहीं हो सकती क्योंकि सरकार ने कोरोना काल में दो माह शराब बंदी की थी, लोग दूसरी शराब पीकर मर रहे थे। अगर प्रदेश में शराबबंदी होती है तो बड़े लोग तो दूसरे प्रदेशों से शराब ले आएंगे, मगर जेल जाएगा गरीब आदमी। यह बयान दिया है छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने।
प्रदेश के आबकारी मंत्री यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह 5 साल से आबकारी मंत्री हैं और जहां जाते हैं शराब दुकान खोलने के आवेदन जरूर आते हैं लेकिन शराब बंदी का एक भी आवेदन अब तक नहीं आया। यह बयान इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में शराब बंदी का वादा किया था। ऐसे में आबकारी मंत्री का यह बयान प्रदेश की सियासत में किस तरह का भूचाल लाएगा और भाजपा को बैठे-बैठे मौका देगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। मगर अल्प प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे आबकारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान जो बयान दिया है वह काफी चौंकाने वाला है।
Tagsअंबिकापुरछत्तीसगढ़शराब बंदीकोरोना कालछत्तीसगढ़ NEWSAmbikapurChhattisgarhliquor banCorona periodChhattisgarh NEWS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





