छत्तीसगढ़

ये खास न्यूज़ है चर्चा में: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस विधायक का बर्थडे

Nilmani Pal
2 July 2022 7:02 AM GMT
ये खास न्यूज़ है चर्चा में: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस विधायक का बर्थडे
x

भानुप्रतापपुर/अंतागढ़। देश में विभिन्न राजनैतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद, मनभेद की ओर बढ़ती जा रही है। सियासी दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे को दुश्मन समझने लगे हैं। ऐसे दौर में अंतागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक का जन्मदिन मनाकर मिसाल पेश की है।

कांग्रेस पार्टी से क्षेत्र के विधायक अनूप नाग के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने स्वस्थ राजनीति का परिचय देते हुए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में केक कटवा कर उन्हें बधाई दी। क्षेत्र की राजनीति में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब दूसरी पार्टी के विधायक को दूसरे दल के प्रतिनिधियों ने केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मरकाम और युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रतीक ठाकुर ने कहा है कि राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है और आपसी संबंध अपनी जगह है। प्रतीक ठाकुर कहते हैं कि विधायक किसी भी पार्टी से हों पर वे क्षेत्र के सभी लोगों के जनप्रतिनिधि होते हैं। भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग अच्छी सेहत की कामना करती है और उन्हें जन्मदिन की बधाई देती है।

Next Story