
x
छग
Raipur रायपुर: माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन मे दिनांक 09 नवंबर 2026 को रायपुर (छ.ग.) में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शाशकीय बाल (बालक) गृह मानाकैम्प व एस.ओ.एस बालग्राम माना कैम्प रायपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा उपस्थित बच्चों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस: भारत में प्रतिवर्ष 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुँचाना तथा सभी नागरिकों के लिए न्याय सुलभ बनाना है। यह दिवस विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के 09 नवंबर 1995 से प्रभावी होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।नालसा योजना 2015: मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 के संबंध में जानकारी दी गई।
पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं न्याय प्राप्त करने के अधिकारों से अवगत कराया गया। निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100: जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई तथा शिविर के माध्यम से बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया शिविर का आयोजन लोमीन साहू,सुप्रभात हलदार,मधु कोरे,शुभा यदु,सचिन पांडेय अधिकार मित्र उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)
Next Story





