छत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 14 अप्रैल को

Nilmani Pal
8 April 2026 3:25 PM IST
विशेष ग्राम सभा का आयोजन 14 अप्रैल को
x

बलौदाबाजार। पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2026 से जिले के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन करने हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आदेशित किया है। ग्राम सभा में शतप्रतिशत उपस्थिति एवं गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित सरपंच एवं पंचों का होगा।

ग्राम सभा में एजेंडा अनुसार चर्चा की जाएगी। इसमें ग्राम सभा की पूर्व वैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन।पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन।

पिछली वर्ष में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एर्व कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन। ग्राम पंचायतों में कर अधिरोपण एवं संग्रहण की प्रणाली ऑनलाईन करने के लिए समर्थ पंचायत पोर्टल का उपयोग करने तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर के दर निर्धारण पश्चात् कर अधिरोपण प्रारंभ करना आदि शामिल है।

Next Story