छत्तीसगढ़

स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने ली जिला पुलिस और CRPF के अफसरों की बड़ी बैठक, नक्सल उन्मूलन अभियान पर हुई अहम चर्चा

Admin2
13 July 2021 6:20 AM GMT
स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने ली जिला पुलिस और CRPF के अफसरों की बड़ी बैठक, नक्सल उन्मूलन अभियान पर हुई अहम चर्चा
x

दंतेवाड़ा। स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक ली है। बैठक में ज़िला पुलिस और CRPF के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान DG अशोक जुनेजा ने अफ़सरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पुलिस लाइन में कारली हुई बैठक में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की भी समीक्षा हुई। इस दौरान दंतेवाड़ा में चल रहे लोन वर्राटू अभियान, बदलेम एडका अभियान के बारे में भी चर्चा हुई।

दंतेवाड़ा के पुलिस अफसरों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि स्पेशल DG अशोक जुनेजा ने काफी तारीफ की है। दरअसल लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा में सालभर के अंदर 385 नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। इनमें 100 इनामी नक्सली हैं।

Next Story