छत्तीसगढ़
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान, रेलवे ने सिग्नलिंग पर की गंभीर चर्चा
Shantanu Roy
3 May 2025 7:40 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने 2 मई 2005 को ट्रेन संचालन में संरक्षा और विश्वसनीयता पर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया । इसका उद्देश्य संरक्षा को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता में सुधार करना है। इस सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के एसएंडटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस सेमिनार की अध्यक्षता प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के कुशल दिशा निर्देश में किया गया। इस सेमीनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की गरिमामय उपस्थिति रही । इस सेमिनार मे प्रोजेक्ट और कंस्ट्रक्शन यूनिट अधिकारियों ने भी भाग लिया। सेमिनार मे कुल 20 अधिकारी एवं 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सेमिनार को संबोधित किया और रेलवे परिचालन के सभी पहलुओं में ‘ संरक्षा सर्वोपरि’ दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र की विश्वसनीयता में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया और किसी भी सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र विफलता की स्थिति में पुनरावृत्ति को रोकने के लिए गहन मूल कारण विश्लेषण करने के महत्व पर जोर दिया।
सेमिनार ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र को बढ़ाने और परिचालन संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर खुले संवाद और सहयोगात्मक विचार-मंथन के लिए एक मंच प्रदान किया। सेमिनार के दौरान, परिसंपत्ति संरक्षा और विश्वसनीयता के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा और विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मशीनरी रखरखाव, नई तकनीकों को अपनाना और समय पर हस्तक्षेप की रणनीतियाँ शामिल थीं। प्रतिभागियों ने सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र में सुधार, अच्छे रखरखाव करने और काम करने के कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से सुझाव दिए। विचार-विमर्श से मूल्यवान सुझाव सामने आए, जिनमें रखरखाव प्रोटोकॉल के मानकीकरण, पुराने बुनियादी ढांचे को समय पर बदलने, फील्ड स्टाफ के कौशल को बढ़ाने और भारतीय रेलवे में सर्वोत्तम क्रिया-कलापों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेमिनार में सिग्नल एवं दूरसंचार तंत्र मे निरंतर सुधार और सक्रिय प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। यह आयोजन रेलवे परिचालन में संरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार संगठन के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





