छत्तीसगढ़

जलती चिता की चिंगारी से मकान में लगी आग, ग्रामीण परिवार हुआ बेघर

Nil dhankar
28 April 2026 10:45 AM IST
जलती चिता की चिंगारी से मकान में लगी आग, ग्रामीण परिवार हुआ बेघर
x
छग

कोरबा। जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा में अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना उजाड़ दिया। श्मशान घाट से उड़ी चिंगारी तेज हवा के साथ उमेश सिंह के घर तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

हादसे के वक्त घर में मौजूद उमेश और उनके दो बच्चों ने भागकर जान बचाई, उमेश की पत्नी नहाने गई हुई थी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।पचरा गांव निवासी 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान, मौसम बदला और अंधड़ के साथ तेज हवा चलने लगी।

इसी दौरान चिता से उठी चिंगारी उड़कर पास स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। उमेश का घर धू-धू कर जलने लगा। घटना इतनी तेजी से हुई कि घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नकदी समेत पूरा सामान जल गया। उमेश और उनके दो बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैलती गई और घर सहित पूरा समान जल गया।

Next Story