छत्तीसगढ़

एसपी निकले थे पैदल पेट्रोलिंग पर इस बीच हुई चाकूबाजी, मैकेनिक घायल

Nil dhankar
24 Oct 2024 4:39 PM IST
एसपी निकले थे पैदल पेट्रोलिंग पर इस बीच हुई चाकूबाजी, मैकेनिक घायल
x

बिलासपुर। जिले में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने एसपी खुद मंगलवार की रात पेट्रोलिंग पर उतरे। एसपी पुराना बस स्टैंड पर युवकों को समझाइश दे रहे थे। इसी बीच महाराणा प्रताप चौक पर बदमाशों ने मैकेनिक पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, तारबाहर निवासी नफीस खान (21) मैकेनिक है। वो तारबाहर स्थित दुकान में काम करता है। रात करीब 9 बजे नफीस बाइक का सामान लेने के लिए महाराणा प्रताप चौक स्थित बाइक की एजेंसी जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार 3 युवकों ने साइड देने की बात पर विवाद हो गया।

मैकेनिक के विरोध करने पर तीनों युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर मैकेनिक के पेट पर वार कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर अपनी बाइक लेकर भाग निकले। इस घटना के बाद घायल मैकेनिक ने अपने भाई अरसद को कॉल कर घटना की जानकारी दी। वो किसी तरह अपने घर पहुंचा। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Story