छत्तीसगढ़

एसपी उदय किरण और कलेक्टर संजीव कुमार झा ने श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया

Nil dhankar
1 May 2023 11:11 AM IST
एसपी उदय किरण और कलेक्टर संजीव कुमार झा ने श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों यू आर महिलांगे, आर पी खांडे, भारद्वाज के साथ बोरेबासी खाया। सभी ने छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और छत्तीसगढ़ शासन के अभियान की सराहना भी की।

आज देशभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में आज बोरे बासी तिहार की कई तस्वीरे सामने आ रही है। आम जनता आज बढ़ चढ़कर इस तिहार को सेलिब्रेट कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक भी श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी का आनंद ले रहे है।

Next Story