छत्तीसगढ़

SP त्रिलोक बंसल को रायपुर किया गया रेफर, हाथियों के दल ने किया था हमला

jantaserishta.com
4 Nov 2021 1:11 PM IST
SP त्रिलोक बंसल को रायपुर किया गया रेफर, हाथियों के दल ने किया था हमला
x

बिलासपुरः हाथियों के हमले में घायल हुए पेंड्रा जिले के एसपी को अब बिलासपुर अपोलो से रायपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि SP त्रिलोक बंसल के सिर में गंभीर चोट आई है. कल घायल होने के बाद उन्हें पेंड्रा से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जिसके बाद अब उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल अपनी पत्नी के साथ पेंड्रा के अमारू के जंगल में हाथियों को देखने गए थे. इस दौरान हाथियों के एक दल ने अचानक उनपर हमला कर दिया और उन्हें सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए. इस घटना में उनकी पत्नी को भी चोट आई है. आसपास के लोगों से किसी तरह हाथियों से उनको बचाया.
मौके पर मौजदू लोगों ने आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम पहुंच गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story