छत्तीसगढ़

SP त्रिलोक बंसल को किया गया अपोलो हॉस्पिटल रेफर

Nilmani Pal
3 Nov 2021 7:53 PM IST
SP त्रिलोक बंसल को किया गया अपोलो हॉस्पिटल रेफर
x

रागौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के SP त्रिलोक बंसल पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया. हाथी के हमले से पुलिस अधीक्षक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उन्हें बिलासपुर लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना है. एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एसपी त्रिलोक बंसल के बेहतर उपचार के लिए जीपीएम से बिलासपुर अपोलो अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है. जिससे उन्हें लाने में कोई परेशानी न हो.

जानकारी के अनुसार बीते 3 दिनों से मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वनपरिक्षेत्र के अमारू वन बीट में 14 हाथियों का दल आया हुआ था. हाथियों के आने की सूचना पर SP त्रिलोक बंसल अपनी पत्नी श्वेता बंसल के साथ हाथियों को दिखाने निकले थे. जंगल में विचरण कर रहे हाथी जब बाहर से नजर नहीं आए, तो पुलिस अधीक्षक अपनी पत्नी, कुछ पुलिस जवान और स्थानीय ग्रामीणों को लेकर जंगल के भीतर जा घुसे.

Next Story