छत्तीसगढ़

एसपी ने दो निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का किया तबादला

Nil dhankar
4 March 2024 10:08 AM IST
एसपी ने दो निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का किया तबादला
x

कोरबा। कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव को शुक्रवार को सस्पेंड करने के बाद रविवार को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वहां दूसरे निरीक्षक की पदस्थापना करते हुए दो निरीक्षक व एक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया।

जिसके तहत बांकीमोंगरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में मौजूद महिला निरीक्षक उषा सोंधिया को बांकीमोगरा का थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक उषा इससे पहले भी बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रह चुकी है। जहां आमजन की शिकवा शिकायत पर उन्हें तत्कालिन एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसी तरह जिला विशेष शाखा में पदस्थ उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को शहर के सीएसईबी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

Next Story