छत्तीसगढ़

इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरो का एसपी ने किया तबादला

Nil dhankar
1 Dec 2022 12:30 PM IST
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरो का एसपी ने किया तबादला
x
छग

बलौदबाजार। जिले के 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. एसएसपी दीपक झा ने आदेश जारी कर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के इन अधिकारियों को अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दी है. सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम कुर्रे को सुहेला थाना से पलारी थाना प्रभारी और एसआई भीम कुमार सोम को पलारी से सुहेला का थाना प्रभारी बनाया गया है.

वहीं टीआई कैलाश चंद्र दास को कसडोल का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रघुवीर सिंह ठाकुर को राजादेवरी का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं टीआई प्रमोद कुमार सिंह को पलारी से रक्षित केंद्र बलौदाबाजार भेजा गया है.


Next Story