छत्तीसगढ़

एसपी ने 5 थाना प्रभारियों का किया तबादला

Nil dhankar
9 Oct 2023 2:52 PM IST
एसपी ने 5 थाना प्रभारियों का किया तबादला
x

बिलासपुर। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार सुबह पांच थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। बेलगहना चौकी में पदस्थ निरीक्षक उमेश साहू को यातायात थाना, यातायात थाने में पदस्थ निरीक्षक अनिल अग्रवाल को बेलगहना चौकी भेजा गया है।

पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक किशोर केंवट को बिल्हा थाना, बिल्हा के थानेदार सईद अख्तर को यातायात थाना और पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। जांजगीर चांपा जिले में भी एसपी विजय अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है। निरीक्षक मणीकांत पांडेय को पुलिस लाइन से यातायात थाना, एएसआई नरेंद्र डिक्सेना को पुलिस लाइन से पामगढ़ थाना, एएसआई संतोष केरकेट्‌टा को लाइन से नवागढ़ थाना भेजा गया है।

इसी तरह एसआई संजय शर्मा को लाइन से जांजगीर थाना, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू को जांजगीर से बिर्रा थाना और जितेंद्र कुर्रे को बलौदा से मुलमुला थाने में पदस्थ किया है।

Next Story