छत्तीसगढ़

एसपी ने ली रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी

Nil dhankar
17 Dec 2021 4:23 PM IST
एसपी ने ली रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक के.देव राजू व सूबेदार रेवती वर्मा के नेतृत्व में रक्षित केंद्र धमतरी में चल रहे आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण। अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में उत्तम वेशभूषा में पाये जवानों को पुरस्कृत किया गया एवं खराब वेशभूषा में पाये गए जवानों को चेतावनी दिया गया।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा रक्षित केंद्र धमतरी में पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीपी कोर्स के लिए परीक्षक नियुक्त उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान आर.के. मिश्रा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षणरत जवानों का योगा,पीटी,परेड ड्रील,शस्त्रों का खोलने जोड़ने की टेस्ट परीक्षा लिया गया। टेस्ट बाद जवानों की चांदमारी कराकर फायरिंग की परीक्षा लिया गया।

जनरल परेड में अनु.अधिकारी पुलिस अभिषेक केशरी,रक्षित निरीक्षक के.देव राजू ,थाना प्रभारी अर्जुनी व सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा एवं पद्दोन्नति पूर्व प्रशिक्षणरत आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Story