छत्तीसगढ़

एसपी ने लिया जनदर्शन, सुने आम जनता की समस्यायें

Shantanu Roy
28 Feb 2022 9:44 PM IST
एसपी ने लिया जनदर्शन, सुने आम जनता की समस्यायें
x
छत्तीसगढ़

धमतरी। आज पुलिस कार्यालय धमतरी में तीसरा पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आज के तीसरा जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी वी रियालीटिज इंडिया लिमिटेड से पैसे दिलाने के संबंध में शिकायत,जन चौपाल में दो वर्ष पूर्व दिये गये शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने के संबंध में,आवेदक द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में शिकायत,गुमशुदा की जॉच करने बाबत शिकायत,ऑनलाइन ठगी से पैसे वापस दिलाने बाबत शिकायत,आपसी पैसे लेन देन का मामला,पैसे दिलाने बाबत,अन्य शिकायत जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कुल 15 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए,जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों पर एवं शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जाता रहा है।इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे। आज के जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति,उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध भावेश साव, शिकायत शाखा, मीडियाकर्मी एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Next Story