छत्तीसगढ़

एसपी ने किया हवलदार को निलंबित, लूट मामले में था संलिप्त

Nil dhankar
17 Nov 2021 8:05 PM IST
एसपी ने किया हवलदार को निलंबित, लूट मामले में था संलिप्त
x
छग न्यूज़

बलौदाबाजार। पंजाब से हार्वेस्टर का कार्य करने आए लोगों के साथ सिमगा इलाके में मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। आरोपियों ने अपने आप को पुलिस बताकर मारपीट और लूट की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित से 20000 हजार रूपए लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि इस लूट और मारपीट में एक हवलदार के भी शामिल होने की खबर है। पुलिस अधीक्षक ने हवलदार को निलंबित कर दिया है।


Next Story