छत्तीसगढ़

आदतन बदमाश को जिला बदर करने एसपी ने कलेक्टर को भेजी अनुशंसा

Nilmani Pal
30 Aug 2023 1:30 AM GMT
आदतन बदमाश को जिला बदर करने एसपी ने कलेक्टर को भेजी अनुशंसा
x
छग

जांजगीर। ग्राम तरौद के आदतन बदमाश असीम सिंह को जिला बदर करने की कार्रवाई की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड व आने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए उसे जिले से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी ने उसे जिला बदर करने की अनुशंसा जिला दंडाधिकारी को भेज दी है।

अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद निवासी असीम सिंह (26साल) के खिलाफ अकलतरा थाना में अलग अलग धाराओं में 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। 2 प्रकरणों में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के गुडा- बदमाशों की सूची में उसे शामिल किया है। असीम सिंह के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा, लूट, लोगों को डराने जैसे अपराध दर्ज हैं। एसपी विजय अग्रवाल ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि बदमाश असीम सिंह का गुंडागर्दी, मारपीट करने के प्रवृत्ति में सुधार नहीं होने के कारण लोगों में भय व आक्रोश का वातावरण है। इसे ध्यान में रखते हुए उसे जांजगीर-चांपा के अलावा सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा से जिला बदर करने के लिए अनुशंसा भेजी है। है।

2017 से है अपराध में शामिल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असीम सिंह वर्ष 2017 से लगातार विभिन्न संज्ञेय अपराधों मे संलिप्त रहा है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों से गुटबाजी कर लोगों से मारपीट करता रहा है। गुंडा बदमाश असीम सिंह के खिलाफ अकलतरा थाने में अलग अलग 4 आपराधिक प्रकरण और 2 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है।

Next Story