छत्तीसगढ़

एसपी संतोष सिंह ने बोरे बासी खाकर दिन की शुरुआत की

Nilmani Pal
1 May 2022 5:39 AM GMT
एसपी संतोष सिंह ने बोरे बासी खाकर दिन की शुरुआत की
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज दिन की शुरुआत बोरे बासी खाकर की। इसमें उनके साथ उनके सुपुत्र अयान सिंह ने भी चखा बोरे-बासी का स्वाद.

भूपेश सरकार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आज बोरे बासी भोज का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों से बोर बासी खाने की अपील की है। बघेल भी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआइ मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाएंगे। बोरे बासी राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी इसे भूल रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य की संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं।

बोरे बासी विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार है। यह भीषण गर्मी में लू से बचाता है। शरीर को ठंडा रखता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है।

Next Story