छत्तीसगढ़

एसपी ने पदोन्नत एएसआई के कंधे पर लगाया स्टार

Nilmani Pal
2 Dec 2022 3:05 AM GMT
एसपी ने पदोन्नत एएसआई के कंधे पर लगाया स्टार
x

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर डोंगर सिंह ध्रुव को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

"अभिव्यक्ति एप"

यातायात प्रभारी द्वारा जागरूकता अभियान,के तहत छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. साथ ही महिला संबंधी अपराध,गुड टच बैड टच एवं बालक बालिकाओं के संरक्षण के लिए बनाए गये पोक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराध एवं महिला से संबंधित कानून के संबंध में जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा ग्राम देवपुर एनएसएस शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली एव पिपरछेड़ी के छात्र छात्राओं को एटीएम फ्रॉड एवं अनजान फर्जी कॉल से दूर रहने एवं लॉटरी फसने का झांसा देने वालों से बचने के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। साथ ही छात्राओं को आत्म रक्षा के भी गुर सिखाया गया।

Next Story