छत्तीसगढ़

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 3 थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, टीआई व एएसआई को दिया कारण बताओं नोटिस

Shantanu Roy
9 Sept 2021 11:11 PM IST
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 3 थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, टीआई व एएसआई को दिया कारण बताओं नोटिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के नवपदस्थ एसपी प्रशांत अग्रवाल ने चार्ज लेते ही थानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है. आज टिकरापारा थाना, कोतवाली और तेलीबांधा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान टिकरापारा थाने में शिकायतों की जांच, संधारण और निराकरण में लापरवाही देखते ही भड़क उठे.


एसपी प्रशांत अग्रवाल ने टिकरापारा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा, विवेचक एएसआई राजेंद्र दुबे और प्रधान आरक्षक अमिला नाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोतवाली और तेलीबांधा थाने में पुलिस के अधिकारी और जवानों से चर्चा कर आवश्यक हिदायत दी गई.







Next Story