छत्तीसगढ़

एसपी कार्यालय का प्रधान आरक्षक सस्पेंड, रिश्वत के चक्कर में फंसा

Nilmani Pal
21 Dec 2025 3:18 PM IST
एसपी कार्यालय का प्रधान आरक्षक सस्पेंड, रिश्वत के चक्कर में फंसा
x
छग

कोरबा। जिले में चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को इस आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई उस युवक की शिकायत के बाद की गई, जो एनटीपीसी में नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन कराने आया था।

शिकायतकर्ता दीपक साहू (21), निवासी ढोढीपारा, पुसके सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर ने 20 दिसंबर 2025 को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन के बदले कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे 1000 रुपए की मांग की थी।

दीपक साहू रायगढ़ में एनटीपीसी में हाइड्रा चलाने का कार्य करते हैं और उन्हें गेट पास रिन्यूअल के लिए पुलिस सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने 1000 रुपए की रिश्वत की मांगी है और तत्काल प्रमाण पत्र बना देने की बात कही गई।


Next Story
null