छत्तीसगढ़

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में शामिल हुए एसपी

Nilmani Pal
3 Oct 2023 2:54 AM GMT
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में शामिल हुए एसपी
x

महासमुंद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के द्वारा महासमुन्द जिले के थाना परिसर एवं कार्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष, राशि महिलांग, अनुविभागीय अधिकारी (पु.), रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुन्द, सायबर सेल प्रभारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, धर्मेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत में हर वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को महात्मा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा को लेकर न सिर्फ भारत वर्ष का बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें। मानवता की पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के असीम एवं अनंत योगदान को आज संपूर्ण राष्ट्र ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व स्मरण कर स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहा है। इसी कडी में थाना परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर एवं कार्यालय परिसरों की सफाई कराकर हरा-भरा एवं सौंदर्यीकरण किया गया।*

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के द्वारा अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के "स्वच्छ भारत" के सपने को साकार करने के लिए महासमुन्द जिले के नगरों को स्वच्छ बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Next Story