छत्तीसगढ़

SP ने दिए निर्देश, थाने की पेट्रो​लिंग टीम रोजाना करेगी हॉस्पिटलों का दौरा

Nilmani Pal
2 Sept 2024 10:09 AM IST
SP ने दिए निर्देश, थाने की पेट्रो​लिंग टीम रोजाना करेगी हॉस्पिटलों का दौरा
x

भिलाई Bhilai । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना के बाद डॉक्टर और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर प्रशासन हरकत में आ गई है। female doctor

हॉस्पिटलों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पुलिस की टीम रोजाना डॉक्टर और स्टाफ से उनकी खैरियत पूछेगी।

SP जितेंद्र शुक्ला के निर्देश अनुसार अब संबंधित थाने की पेट्रो​लिंग टीम रोजाना अपने क्षेत्र के अस्पताल का दौरा करेगी। इसके साथ ही पुलिस की टीम रोजाना अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से खैरियत रिपोर्ट भरवाएगी। वहीं, जरा भी असुरक्षा महसूस होने पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। ये फैसला सभी अस्पताल संचालकों और पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया गया है।

Next Story