छत्तीसगढ़

सेक्स स्कैंडल मामले में SP ने बनाई स्पेशल टीम, 1 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 March 2024 9:40 PM IST
सेक्स स्कैंडल मामले में SP ने बनाई  स्पेशल टीम, 1 आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार: जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एसपी सदानंद कुमार ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की पांच स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू करवा दी है. इसी कड़ी में नामजद आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान आज पुलिस ने एक आरोपी को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं तीन अन्य फरार आरोपी फरार है.
बलौदाबाजार एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पांच टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है. वर्तमान समय में चार आरोपियों के घर की तलाशी ली गई है. जिसमें तीन फरार है. इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है. इन आरोपियों में मोंटी मरैया, दुर्गा टंडन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिरीष पांडे और महान मिश्रा का नाम सामने आया है.
एसडीओपी निधि नाग के मुताबिक, आरोपियों के गिरफ्तार होने पर उनसे पुछताछ के बाद इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी, साथ ही इस कांड से पीड़ित व्यक्ति से अपील की जाती है कि वे सामने आकर मामला दर्ज कराएं, ताकि दोषियों को सजा दिलवाई जा सकें। फिलहाल घटना के बाद से और पुलिस की कार्यवाही से शहर सहित जिले में हडकंप का माहौल है. अब देखना होगा कि अभी और कितने लोगों का नाम सामने आता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story