छत्तीसगढ़

SP दिव्यांग पटेल ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण

Shantanu Roy
9 Oct 2024 1:20 PM GMT
SP दिव्यांग पटेल ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित किए जाने को लेकर जारी अधिसूचना का पालन कराने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात को पुल के दोनों ओर पुलिस स्टाफ लगाने के निर्देश दिए तथा चिन्हांकित किए गए वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से जारी रहे, इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रमेश चंद्रा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग के सेतु मंडल रायगढ़ की अनुशंसा पर जन सुरक्षा को देखते हुए गोवर्धनपुर के निकट केलो नदी पर बने पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईई सेतु रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुल पर आवागमन का रास्ता बंद कर दिया गया है और उस पर लोहे के चैनेल से लो लेवल हाइट गेज लगाया जा रहा है, ताकि पुल पर से भारी वाहनों की आवाजाही न हो।
Next Story