इंटरनेशनल कॉलोनी में एसपी ने की आकस्मिक चेकिंग, एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोग पाए गए

भिलाई। भिलाई में सुबह 5:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग से बीएन मीणा के निर्देशन में दाल पुरी इंटरनेशनल कॉलोनी भिलाई में 100 से अधिक जवानों की टीम के द्वारा आकस्मिक चेकिंग किया गया। 100 से अधिक जवानों की 24 टीमें बनाई गई थी प्रत्येक टीम के एक प्रभारी नियुक्त कर अलग-अलग अपार्टमेंट/ब्लॉक में अलसुबह संदिग्धों, असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग में सिविल टीम एवं महिला पुलिस की टीम अलग से बनाई गई थी, जो पृथक से हर एक अपार्टमेंट में जाकर चेक किया जा रहा था।
उपरोक्त आकस्मिक चेकिंग में 1 दर्जन से अधिक वाहन संदिग्ध पाए गए । जिसकी सूक्ष्मता से जांच पर दो वाहन चोरी के पाए गए। एक स्कूटी लावारिस हालत में ब्लॉक 122 के सामने पाई गई, जिसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पता लगाया गया, जिसमें वह चौकी स्मृति नगर से जनवरी माह में चोरी चले जाना पाया गया। दूसरी वाहन पैशन प्रो दुर्ग क्षेत्र से चोरी जाना पाया गया, जिसको तालपुरी ब्लॉक से बरामद किया गया। जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





