छत्तीसगढ़

एसपी ने की पैदल पेट्रोलिंग, सड़क में नजर आए छोटे और बड़े अधिकारी

Nilmani Pal
20 Nov 2021 9:25 AM GMT
एसपी ने की पैदल पेट्रोलिंग, सड़क में नजर आए छोटे और बड़े अधिकारी
x
छत्तीसगढ़

धमतरी। पुलिस विभाग में बदलाव के बाद बदलाव नजर आ रहा है। विभाग के कार्यों में तेजी आने के साथ व्यवस्था को दुरूस्त करने का दौर चल रहा है। यही वजह है कि अब विभाग के छोटे बड़े अधिकारी सड़क में नजर आने लगे है। एसपी ने पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा समेत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं लोगों से भी चर्चा की। ज्ञात हो कि प्रदेश के पुलिस मुखिया के बदल जाने के बाद पुलिस विभाग में बहुत से बदलाव लगातार देखे जा रहे है। पुलिसकर्मियों के तबादले के साथ उनकी साप्ताहिक छुट्टी और एसपीओ के जनदर्शन के साथ आम पब्लिक से मेल मिलाप पर जोर दिया जा रहा है।

अलावा पुलिसिंग भी तगड़ी की जा रही है, जिसका एक उदाहरण गुरुवार की शाम भी नगर में दिखाई दिया। जब जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पैदल ही नगर भ्रमण पर निकल गये थे। बताया गया कि एसपी ठाकुर शहर में पैदल पेट्रोलिंग करते हुये मकई चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक का दौरा किये। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वही आम जनमानस से भी चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस विभाग से डीएसपी अरूण जोशी, सारिका वैद्य, यातायात प्रभारी के.देव राजू एवं थाना प्रभारी भूनेश्वर नाग, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई एवं यातायात विभाग के स्टॉफ मौजूद रहे।



Next Story