छत्तीसगढ़

एसपी ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने मनोज कुमार को दी बधाई

Nil dhankar
17 Feb 2023 8:43 AM IST
एसपी ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने मनोज कुमार को दी बधाई
x
छग

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए आरक्षक को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने मनोज कुमार ध्रुव को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री प्रशांत ठाकुर* ने इस अवसर पर पदोन्नत कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।

जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत कर्मचारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक भावेश,रागिनी मिश्रा साव, मुख्य लिपिक सनत वर्मा,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Next Story