छत्तीसगढ़
सीआरपीएफ कैंप पहुंचे एसपी-कलेक्टर, जवानों का हौसला बढ़ाया
Nil dhankar
24 Aug 2023 8:21 AM IST

x
छग
धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज अपने नगरी प्रवास के दौरान ग्राम बोराई में स्थापित सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में उपस्थित जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने जवानों से उनकी समस्याएं सुनी और उनको दूर करने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान कैम्प के अंदर निर्मित तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीआरपीएफ कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट ओ.पी. विश्नोई, श्रीमती गीता रायस्त, एसडीओपी मयंक रणसिंह, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सीईओ जनपद पचायत आई.एन. पटेल, तहसीलदार केतन भोयर के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story





