छत्तीसगढ़

एसपी और एडिशन SP ने देशभक्ति गाने पर किया डांस

Nil dhankar
3 Feb 2023 2:35 PM IST
एसपी और एडिशन SP ने देशभक्ति गाने पर किया डांस
x
देखें वीडियो

कवर्धा। इन दिनों कवर्धा पुलिस का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. देशभक्ति गाने पर पुलिस जमकर झूम रहे. इस वीडियो में एसपी डॉ. लाल उमेद, एडिशन एसपी मनीषा रावटे सहित जिलेभर के थाना प्रभारी देशभक्ति गाने पर डांस करते दिख रहे.

कवर्धा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले में ऐतिहासिक कबड्डी खेल का आयोजन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. इसमें पुलिस ने नक्सल प्रभावित 500 गांव के युवा नौजवानों के साथ पुलिस से बेहतर समन्वय बनाने के साथ ही एक ही दिन 400 सौ गांवों में कबड्डी खेल का आयोजन किया था, जिस पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने कवर्धा पुलिस को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब दिया है.


Next Story