छत्तीसगढ़

एसपी ने कांस्टेबल को दी भद्दी-भद्दी गालियां, CM का नाम लेकर सुनाई खरी-खोटी

Nilmani Pal
3 Dec 2021 3:01 PM IST
एसपी ने कांस्टेबल को दी भद्दी-भद्दी गालियां, CM का नाम लेकर सुनाई खरी-खोटी
x

बलौदाबाजार। क्वार्टर आवंटन रद्द करने के लिए कांस्टेबल ने गुहार क्या लगाई एसपी ने आईजी और सीएम का नाम लेते हुए ऐसी खरी-खोटी सुनाई, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएगा. इस पूरे वाकये का ऑडियो अब वायरल हो रहा है, जिसके बाद एसपी की ओर से सफाई आई है. बात हो रही है बलौदाबाजार एसपी आईके ऐलेसेला की, जिनसे कांस्टेबल ब्रह्मानंद देवांगन ने आवंटित पुलिस क्वार्टर को निरस्त नहीं करने की गुहार लगाई थी. इस बात पर ही एसपी ने कांस्टेबल से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए ना सिर्फ बीबी से तलाक देने की बात कही दी, बल्कि आईजी और मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी कर दी.

एसपी ऐलेसेला को इस बात पर आपत्ति थी कि उनके आदेश के बाद भी कांस्टेबल ब्रह्मानंद देवांगन पुराना क्वार्टर को छोड़कर नए क्वार्टर में नहीं जा रहा था. कांस्टेबल की परेशानी यह थी कि उसकी पत्नी क्वार्टर नहीं छोड़ना चाह रही थी. यह परेशानी जब एसपी को बताई तो वे बिफर पड़े, और आईजी और सीएम के पास जाने के बाद भी कुछ नहीं होने की बात कह दी. अब इस पूरे वाकये का ऑडियो वायरल हो रहा है.

Next Story