छत्तीसगढ़

रायपुर-मुंबई फ्लाइट: आसमान में गूंजे सोनू निगम के सुर, यात्रियों ने उठाया लुत्फ

jantaserishta.com
20 Nov 2026 7:25 PM IST
रायपुर-मुंबई फ्लाइट: आसमान में गूंजे सोनू निगम के सुर, यात्रियों ने उठाया लुत्फ
x
रायपुर: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को लाइव म्यूजिक सुनने का मौका मिला। 20 नवंबर को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोनू निगम मौजूद थे। यात्रियों की फरमाइश पर उन्होंने गाने गाए।
इस दौरान कुछ देर के लिए प्लेन का माहौल म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा हो गया। यात्रियों ने खूब एन्जॉय किया और इस खास पल को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट में यात्रियों ने ही सोनू निगम से गाने सुनाने की गुजारिश की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ जैसे मशहूर गाने सुनाए। सोनू निगम को अपने बीच गाते देख यात्री काफी रोमांचित हो गए। कई यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
कमलेश जैन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सोनू निगम का यह वीडियो शेयर किया है। इस पर लोगों ने कमेंट किया कि फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया। वहीं, कई लोगों ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें सोनू निगम के साथ सफर करने और उन्हें लाइव सुनने का मौका मिला।
दरअसल, सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर एम्स के ओरियाना फेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे। एम्स में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद वे 20 नवंबर को मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने का मौका मिला और यह यादगार पल सामने आया।
सोनू निगम हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, देशभक्ति और भक्ति गीतों सहित कई तरह के गाने गाए हैं। ‘कल हो ना हो’, ‘संदेसे आते हैं’, ‘ये दिल दीवाना’, ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘अभी मुझ में कहीं’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story