छत्तीसगढ़

बेटे की गर्लफ्रेंड का गर्भपात कराया, पिता भी अरेस्ट

Nilmani Pal
5 May 2026 9:41 AM IST
बेटे की गर्लफ्रेंड का गर्भपात कराया, पिता भी अरेस्ट
x
छग

बिलासपुर. बिल्हा क्षेत्र में दुष्कर्म और गर्भपात से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 3 मई को थाना बिल्हा में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में उसने बताया कि आरोपी बलराम साहू (25 वर्ष) निवासी मुढीपार सम्बलपुरी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया.

इतना ही नहीं, आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू (46 वर्ष) के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें अपराध की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

Next Story