छत्तीसगढ़
सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन मॉडल आवास छतौरी का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
19 May 2025 11:38 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित सुशासन तिहार के तृतीय चरण में आवेदनों का समाधान के अवसर पर रविवार को आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करदना में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुंचकर पीएम जनमन मॉडल आवास छतौरी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप सचिव बी.के. राजपूत, सहायक आयुक्त अंबिकापुर ललित शुक्ला, सहायक आयुक्त जशपुर संजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी जशपुर ओकार यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा रघुनाथ राम, पी.ओ. मनरेगा नमिता, सब इंजीनियर संजय दिवाकर, सरपंच पटवारी और छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से उनकी सुविधाओं के संबंध में चर्चा किया और मंगरा राम, बिसानी बाई और अरविंद राम के आवासों का भ्रमण किया गया। प्रमुख सचिव के द्वारा पहाड़ी कोरवाओं से आवास निर्माण और उनके आवास के लिए आबंटित राशि के संबंध में जानकारी ली उन्होंने पूछा की आवास के लिए किसी के द्वारा पैसों की मांग तो नहीं की गई है। उसके जवाब में मंगरा राम के द्वारा बताया गया कि किसी के द्वारा पैसे की मांग नहीं किया गया है, साथ ही प्रमुख सचिव के द्वारा राशन कार्ड एवं महतारी वंदन योजना के संबंध में मंगरा राम एवं बिसनी बाई से चर्चा किया गया। उनके द्वारा राशन कार्ड से चावल लेने एवं महतारी वंदन की राशि निकालने में कोई परेशानी नहीं है बताया गया।
पीएम जन मन आवास निर्माण छतौरी में कुल 13 आवास एवं शौचालय निर्मित है निर्माण के संबंध में प्रमुख सचिव के द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई। पहाड़ी कोरवा झमा राम के द्वारा आवास में गर्मी के कारण पंखा एवं पानी हेतु नल कनेक्शन का मांग किया गया। जनपद सीईओ के द्वारा मुर्गी एवं बकरी शेड निर्माण, आंगनवाड़ी निर्माण एवं आवास स्थल में पेवर ब्लॉक लगाने संबंधी जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव के द्वारा बिजली, पानी एवं पंखा लगाने के संबंधी में विभाग से चर्चा कर पूर्ण कराने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। प्रमुख सचिव ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के बच्चों को बिस्किट और पैरों के लिए चरण पादुका भी वितरण किए। उन्होंने बहुत ही आत्मीयता से पहाड़ी कोरवा के बीच पहुंचकर सरल सहज रूप में उनकी बातों को सूना और सभी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





