छत्तीसगढ़

चाकू मारकर मां की हत्या करने वाले बेटे को हुई आजीवन कारावास

Nil dhankar
24 Sept 2024 8:27 AM IST
चाकू मारकर मां की हत्या करने वाले बेटे को हुई आजीवन कारावास
x

कोरबा korba news। शहर की राताखार बस्ती में सवा साल पहले मां के शराब पीने की लत और चरित्र पर शक के विवाद के बाद बेटे ने चाकू से हमला कर मां की हत्या कर दी थी। न्यायालय ने आरोपी पुत्र पर दोष सिद्ध होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा दी है। life imprisonment

सिटी कोतवाली अंतर्गत राताखार बस्ती में निवासरत मीरा उरांव के पति की मौत के बाद वह अपने दो बेटे के साथ रहती थी। बड़े बेटे के पॉस्को एक्ट के मामले में जेल में निरूद्ध होने पर छोटा बेटा मनोज घर पर था। मीरा के शराब पीने की लत से मनोज परेशान था।

शराब पीने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद होता था। मनोज को मां के चरित्र पर शक भी था। सवा साल पहले 4 मई की रात 9 बजे मां-बेटे के बीच विवाद हुआ। तब आक्रोशित होकर मनोज ने चाकू से हमला कर मां मीरा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी करते हुए मामले में साक्ष्य-सबूत पेश किया, जिसमें मनोज पर दोष सिद्ध हो गया।

Next Story