छत्तीसगढ़

बेटे ने बिना लाइसेंस दौड़ाई बाइक, हादसे में गई जान तो पिता को भी हुई जेल

jantaserishta.com
1 Nov 2026 12:23 PM IST
बेटे ने बिना लाइसेंस दौड़ाई बाइक, हादसे में गई जान तो पिता को भी हुई जेल
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: एक्सीडेंट होने पर बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक चलाने देना पिता के लिए भी जेल जाने का कारण बन गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मारने के मामले में दुर्ग की सत्र अदालत ने बाइक चालक बेटे की 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं बिना लाइसेंस बेटे को गाड़ी सौंपने के आरोप में पिता को भी 3 महीने के साधारण कारावास से दंडित किया गया है।
मामले में अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक द्रोण ताम्रकार ने पैरवी की। घटना पिछले साल 4 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे कोलका स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास हुई थी। आरोपी मोहित बघेल अपने दोस्त वासुदेव ठाकुर को पीछे बैठाकर बाइक तेज रफ़्तार से लहराते हुए चला रहा था।
वासुदेव के टोकने और दुर्घटना की आशंका जताने के बावजूद मोहित ने रफ्तार कम नहीं की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रही एक्टिवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार शादान अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके साथी उत्तम पांड गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर की कोर्ट ने बेटे और पिता को जेल भेजने का आदेश दिया।
मोटरयान अधिनियम के तहत यदि कोई वाहन स्वामी अपने नाबालिग या बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले बच्चे / परिजन को सार्वजनिक स्थान पर गाड़ी चलाने देता है, तो हादसे या चेकिंग की स्थिति में वाहन मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई, जुर्माना और जेल की सजा का सख्त प्रावधान है। दुर्ग कोर्ट का यह फैसला ऐसे सभी अभिभावकों के लिए एक कड़ा संदेश है।
पुलिस ने बीते तीन सालों में 201 प्रकरणों पर कार्रवाई की है. वर्ष 2024 में 13 कार्रवाई की गई, वर्ष 2025 में 78 और 2026 में 110 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि साल-दर-साल प्रकरणों में बढ़ोतरी हो रही है. पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोगों के व्यवहार में बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story