छत्तीसगढ़

बेटे ने की पिता की हत्या, हसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
14 Dec 2025 12:02 PM IST
बेटे ने की पिता की हत्या, हसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट
x

रायपुर। राजधानी से सटे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज तड़के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखे हसिया (दरांती) से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने जब घर से चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयुक्त हसिया को जब्त कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story