छत्तीसगढ़

दामाद के घर हमला, दंपति के बीच विवाद से खड़ा हुआ बखेड़ा

Nilmani Pal
14 July 2023 9:29 AM GMT
दामाद के घर हमला, दंपति के बीच विवाद से खड़ा हुआ बखेड़ा
x
कई घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इसी दौरान उसके मायके वाले लाठी-डंडा लेकर ससुराल पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों में बवाल हो गया। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। अब घटना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

देवार मोहल्ला निवासी संजय देवार (27) पिता खोलबहरा देवार रोजी-मजदूरी करता है। घर में पत्नी के साथ आए दिन उसका विवाद होता था। बुधवार की रात भी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया, तब महिला नाराज होकर मोहल्ले में स्थित अपने मायके चली गई और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।

इस बीच रात में खोलबहरा अपने पिता के घर के सामने बैठा था। तभी महिला के रिश्तेदार रामा देवार, लदहा देवार, गोलू देवार और उनके साथी आए। फिर गाली देते हुए लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी डंडा और हथियार निकाल लिए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार भी निकाल लिया। हमले में रामा देवार, लदहा देवार, गोलू देवार घायल हो गया। वहीं, बीच बचाव करने आई जमीला, कुमारी, उमेश देवार, दीपक देवार के साथ भी जमकर मारपीट की गई।


Next Story