छत्तीसगढ़

दामाद ने किया शर्मनाक काम, ससुराल पहुंचा और फिर...

Nilmani Pal
14 Feb 2022 5:37 AM GMT
दामाद ने किया शर्मनाक काम, ससुराल पहुंचा और फिर...
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर में शराब के नशे में दामाद अपने ससुराल में घुस गया और महिला से गंदी हरकतें करने लगा। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर वह भाग निकला। इस घटना की जानकारी सामने उसकी पत्नी ने भी विरोध किया और पति को सजा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी रामगोपाल यादव (28) प्राइवेट जॉब करता है। वह शराब पीने का आदी है। सरकंडा क्षेत्र में ही उसका ससुराल है। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान वह मौका पाकर अपने साले की 20 वर्षीय पत्नी के कमरे में घुस गया और गंदी हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर रामगोपाल वहां से भाग निकला। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर शिकायत करने थाना पहुंच गई।

इस घटना की जानकारी आरोपी रामगोपाल की पत्नी को हुई, पति की हरकतों को सुनने के बाद उसने अपनी भाभी का पक्ष लिया। उसने पुलिस से कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी रामगोपाल अपने साले के घर पहुंचा, उस समय उसका साला घर में नहीं था। उसकी पत्नी को अकेली पाकर वह जबरदस्ती करने लगा।


Next Story