छत्तीसगढ़

दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास, पत्नी और बच्चों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
19 Feb 2025 1:53 PM IST
दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास, पत्नी और बच्चों के उड़ गए होश
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) के घर में रखा करीब 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा शादी के बाद घर जमाई बनकर रहता था। सोमवार को घर में विवाद के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। आग से घर में रखे अलमारी, धान समेत लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
ग्राम जतरा की रहने वाली फूलबाई धोबा की बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा के साथ हुई थी। शादी को करीब 10 साल हो गए और उसके चार बच्चे हैं। फूलबाई के पति की मौत के बाद लीलाधर को उसकी सास घर जमाई बनाकर रखी थी। ताकि उसकी बेटी और दामाद उसका देखभाल कर सके।
शुरू में तो सब ठीक था, लेकिन बाद में लीलाधर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता था। सोमवार को किसी बात पर लीलाधर फिर से झगड़ा करने लगा और घर में आग लगा देने की धमकी देकर अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।
सोमवार को लीलाधर ने घर वालों को बाहर निकाल दिया। रात में करीब 11 बजे नशे की हालत में घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें जब तेज होने लगी, तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को फूलबाई धोबा ने लैलूंगा थाना पहुंचकर दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story