छत्तीसगढ़

दामाद ने किया सुसाइड, ससुर-साला सहित चार गिरफ्तार

Nil dhankar
29 March 2024 10:04 AM IST
दामाद ने किया सुसाइड, ससुर-साला सहित चार गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बलौदाबाजार-भाटापारा। पनेश्वर साहू आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले 4 आरोपियो को गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नि, ससुर, साला और ससुर के मितान शामिल है। ये सभी मृतक को आचरण ठीक नहीं है, कहकर कर लगातार प्रताडित रहे थे। जिससे पनेश्वर साहू तंग आ गया था। और बेहद परेशान रहता था। प्रताड़ना झेल नहीं पाने की वजह से उन्होंने जान दे दी। चारों आरोपी ग्राम खैरा सरगांव जिला मुंगेली में छिपे हुए थे। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर ने दी थी।

नाम आरोपी-
1. दिलहरण साहू पिता गोंदी राम साहू उम्र 52 साल साकिन खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
2. मोहन यदु पिता खोरबाहरा यदु उम्र 47 साल साकिन दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. कपिल साहू पिता दिलहरण साहू उम्र 32 साल साकिन खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
4. कपुरन साहू पति स्व. पनेश्वर साहू उम्र 28 साल साकिन सकरी थाना सिटी कोतवाली हाल खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली



Next Story