छत्तीसगढ़

दामाद ने ससुराल जाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Feb 2022 6:40 PM GMT
दामाद ने ससुराल जाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
ब्रेकिंग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। सनावल थाना अंतर्गत ग्राम पीपरपान में ससुराल आए युवक का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना पर सनावल थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। ससुराल में युवक का शव मिलने पर मृतक के स्वजन ने हत्या का संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी प्रदीप यादव दो सप्ताह पहले अपनी ससुराल ग्राम पीपरपान आया था। उसे अपनी पत्नी को लेकर शनिवार को वापस जाना था परंतु कुछ कारणों से शनिवार को नहीं जा पाया। रविवार के दिन जाने का प्रोग्राम बना जिसके बाद वह रविवार की सुबह आठ बजे के करीब ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के साथ मुंह हाथ धोया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने सोचा कि वह शौच करने गया होगा परंतु एक घंटे बाद वापस नहीं आने पर खोज खबर ली गई।
इसी बीच प्रदीप यादव का शव आम के पेड़ से लटका मिला। तत्काल ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे परंतु तब तक प्रदीप की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सनावल पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के चाचा देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि वह अपने ससुराल के लोगों से प्रताड़ित हो रहा था और उसकी हत्या की गई है जिसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में सनावल पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
Next Story