छत्तीसगढ़

सास की शिकायत पर दामाद गिरफ्तार, हत्या की कोशिश करने का लगा आरोप

Nil dhankar
24 Sept 2021 3:52 PM IST
सास की शिकायत पर दामाद गिरफ्तार, हत्या की कोशिश करने का लगा आरोप
x
छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डाडगांव में दामाद अपनी वृद्ध सास पर लाठी से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे डायल 112 के वाहन से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर फरार दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पथरिया थाना प्रभारी आलोक सुबोध ने बताया कि डाडगांव निवासी उर्मिला बांधी के घर गुस्र्वार को उनका दामाद दीपक ओगरे आया था। महिला ने अपने दामाद को मोबाइल पर बेटी से बात कराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर सास और दामाद के बीच बहस होने लगी।

इस पर दामाद ने घर में रखे लाठी से अपनी सास पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोटे आई है। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों के आने पर दीपक लाठी फेंककर वहां से भाग निकला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पथरिया पुलिस को दी। साथ ही इस संबंध में डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 के वाहन से घायल महिला को पथरिया अस्पताल लाया गया। यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। मामले में पथरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित दीपक को उसके गांव भडगांव से गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story